Uncategorized

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा राम उत्सव में होंगे विभिन्न का कार्यक्रम

श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा राम उत्सव में होंगे विभिन्न का कार्यक्रम


रायगढ़। 22 जनवरी को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा राम उत्सव समारोह के अवसर पर शहर के गंज स्थित राम मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सबसे पहले गंज स्थित राम मंदिर में सुबह 7:00 बजे से साफ सफाई अभियान होगा। इसके बाद 8:00 बजे दीपक प्रज्वलन, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 12:00 बजे 5 मानस मंडलियों द्वारा मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत शाम 6:00 बजे स्थानीय लोगों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सहयोग से दीपदान गंज एवं गणेश तालाब में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

किया गया निरीक्षण
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शनिवार को कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं उपायुक्त श्री सुतीक्ष्ण यादव द्वारा गंज एवं गणेश तालाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के लिए टेंट, कुर्सी, दीपदान से संबंधित आयोजन के लिए जरूरी दिशा निर्देश संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को दिए गए।

Latest news
कार्यालय सहायक कैलाश यादव के अधिवार्षिकी पर दी गई भावभीनी विदाई रेडी-टू-ईट आपूर्ति हेतु महिला स्व-सहायता समूहों का प्रशिक्षण संपन्न...कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्... जिले में उर्वरक आपूर्ति सुचारू रूप से जारी, सहकारी समितियों के माध्यम से लक्ष्य का 70 प्रतिशत किया ज... सम्मान कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई...निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने अपने वाहन से सेवानि... मानव जीवन के बदलाव की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा...पीड़ित मानव सेवा के लिए समर्पित पूज्य ... जिला पुलिस रायगढ़ के प्रधान आरक्षक ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर सेवा निवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने किया... लैलूंगा के पूर्व विधायक के गुम भाई पंचायत सचिव जयपाल सिदार मामले में पुलिस ने किया सुनियोजित हत्या क... सिसिरिंगा जंगल में संदिग्ध हालात में मिला शव, फैली सनसनी….पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई... अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस की 8 ठिकानों पर दबिश, 36 लीटर महुआ शराब के साथ 8 आरोपी पकड़ाए ऑपरेशन मुस्कान : कोतवाली पुलिस ने गुम बालिका को दस्तयाब कर आरोपी युवक को भेजा रिमांड पर