सेवानिवृत कुजूर को दी गई विदाई

जिला पुलिस रायगढ़ के प्रधान आरक्षक ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर सेवा निवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

रायगढ़ 31 जुलाई 2025। जिला पुलिस रायगढ़ से प्रधान आरक्षक ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर आज अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने उन्हें शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने श्री कुजूर की करीब 43 वर्षों की अनुकरणीय सेवा के लिए आभार जताया।

जिला पुलिस की परंपरा अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सम्मानित करने हेतु आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बताया कि श्री ख्रिस्तप्यारा उत्तम दान कुजूर मूलतः बंदरचुंआ, जिला जशपुरनगर के निवासी हैं। उन्होंने 1983 में अविभाजित मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आरक्षक पद पर भर्ती होकर 1995 तक वहां सेवा दी। वर्ष 1995 से वे रायगढ़ जिले में पदस्थ रहे और लंबे समय तक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, धरमजयगढ़ कार्यालय में रीडर पद की जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान में वे वहीं से सेवा निवृत्त हुए हैं।
इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह, श्री सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री कुजूर के धर्मपत्नी एवं पुत्र भी मौजूद रहे, जिनके समक्ष पूरे पुलिस परिवार ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई दी।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...