रायगढ़

कार्य नहीं करने पर ठेकेदार को जारी किया गया नोटिस… कार्य नहीं करने की स्थिति पर ब्लैकलिस्टेड एवं अमानत राशि राजसात करने की दी गई चेतावनी


रायगढ़ वार्ड क्रमांक 24, 25 एवं 47 टाइल्स कार्य, नाली पर स्लैब कार्य एवं तालाब में पचारी निर्माण के कार्य समय पर नहीं करने पर ठेकेदार को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया गया है। नोटिस पर कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने की बात कहते हुए कार्य नहीं करने की स्थिति पर ब्लैकलिस्टेड करने एवं अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई है।
कृष्ण वाटिका निवासी स्काई हाई इंटरप्राइजेज द्वारा वार्ड क्रमांक 24 पटेल घर से पुलिया तक नाली पर स्लैप कार्य, वार्ड क्रमांक 25 गढ़कलेवा के सामने टाइल्स कार्य एवं वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर दीवानमुंडा तालाब में पचारी निर्माण के कार्य लिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा वर्तमान में कार्य बहुत धीमी अथवा बंद कर दिया गया है। इस पर निगम प्रशासन द्वारा ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण करने की बात कही गई है। इसी तरह कार्य नहीं करने की स्थिति पर निगम के समस्त कार्यों से ब्लैकलिस्टेड करते हुए अमानत राशि को राजसात करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह पार्षद निधि से वार्ड क्रमांक 22 में देवांगन घर से जयसवाल घर तक एवं सिंधी काली कॉलोनी झूलेलाल परिसर में सीसी सड़क 8 प्रतिसत अधिक एस ओ आर मेसर्स आरके कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर राकेश सिंह कालिंदी कुंज से कार्य की लागत 11 लाख 53 हजार एवं पूर्ण करने की अवधि बरसात को छोड़कर तीन माह का अनुबंध किया गया है।

Latest news
तमनार के बच्चों को मिली नई उड़ान, अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर से 39 का चयन...गारे पेलमा-3, गारे प... राज्यसभा में सांसद  देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उठाए छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्... अल्प प्रगति वाले आवासों को लेकर सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, आगामी सप्ताह में पूर्णता का दिया लक्ष्य...ह... क्राइम मीटिंग में एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश—लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें नि... छाल पुलिस की बड़ी सफलता : SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 6... मौसमी बीमारियों और आपदा से बचाव को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...बाढ़, सर्पदंश और... आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं...महतारी वंदन की राश... औद्योगिक सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर जिंदल सहित छह प्रतिष्ठानों पर 2.83 लाख रुपये का अर्थदण्ड रोजगार के लिए डिसेंडिंग ऑर्डर एवं क्लबिंग कॉन्सेप्ट का परीक्षण, कम सर्किल रेट वाले ग्रामों में अतिरि... 10 अगस्त को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस...1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों क...