अवैध शराब पर पुलिस की कार्यवाही

अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस की 8 ठिकानों पर दबिश, 36 लीटर महुआ शराब के साथ 8 आरोपी पकड़ाए

रायगढ़, 30 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन और मादक पदार्थों पर सख्त नियंत्रण के अभियान के तहत कल छाल थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई करते हुए ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) में एक साथ 8 ठिकानों पर दबिश देकर 36 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। सभी 8 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और विक्रय कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन पश्चात एक विशेष टीम गठित कर बुधवार को दबिश दी गई। अलग-अलग ठिकानों से 8 व्यक्तियों को महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। ग्राम महाराजगंज में फनेश कुमार कंमलवंशी के पास से 15 लीटर महुआ शराब, मोतीलाल राठिया उर्फ मोरध्वज से 7 लीटर, कमला बाई सारथी से 2 लीटर, धेनुराम राठिया से 2.5 लीटर और सरिता राठिया के पास से 2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं कटाईपाली (सी) में सुनीता राठिया से 2.5 लीटर, सरस्वती राठिया से 2 लीटर और ईश्वर सिंह राठिया से 3.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। मौके पर मौजूद सभी आरोपी शराब की बिक्री या भंडारण करते पाए गए, जिन्हें विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक मदन पटेल, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह, जगत, गोविंदराम बंजारे, प्रबंध कुमार राठिया, उमेंद्र उरांव, सतीश कुमार और महिला आरक्षक एमरेन्सिया ने अहम भूमिका निभाई।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद