दी गई भावभीनी विदाई

कार्यालय सहायक कैलाश यादव के अधिवार्षिकी पर दी गई भावभीनी विदाई

रायगढ़ । हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के कार्यालय सहायक पर पदस्थ कैलाश यादव आज 31 जुलाई को अपने अधिवार्षिकी पूर्ण करने के बाद स्कूल प्रांगण में आयोजित एक भव्य व गरिमामई आयोजन में उन्हें विदाई दी गई। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जे सुजाता राव के अध्यक्षता तथा टीकाराम प्रधान अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति विशेष आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में कैलाश यादव जी का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के संस्थापक हेमसुंदर गुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।माता सरस्वती जी प्रतिमा पर पूजन अर्चन किया गया। प्रभारी प्राचार्य जे सुजाता राव ने कैलाश यादव जी के साथ उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि कैलाश यादव निर्भीक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी रहे हैं। कार्यालय से संबंधित सभी कार्य बहुत ही निपुणता के साथ संपादित करते थे। इस अवसर पर उन्हें आगे दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकाराम प्रधान, पतरापाली स्कूल के प्राचार्य अनिल नामदेव, लोईंग विद्यालय के प्राचार्य मिश्रा जी सहित बटमूल आश्रम शिक्षण समिति के अध्यक्ष एन आर प्रधान ने कैलाश यादव जी के सु दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य दशरथ गुप्ता, शेष चरण गुप्त, हरिअर्जुन यादव , सेवा निवृत शिक्षक अनिल गुप्ता, मनोहर पटेल सहित शाला के समस्त स्टाफ और छात्र छात्राओं की गरिमामई उपस्थिति रही।

Latest news
अज्ञात ट्रक के चपेट में बाइक सवार पिता पुत्र की  मौत.. दो अन्य घायल वन विभाग रायगढ़ ने अवैध तस्करी का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में खैर लकड़ी बरामद...चांपा में गुप्त ग... रायगढ़ में ‘भारतीय कुटुंब व्यवस्था,पंच परिवर्तन’  एवं 150 वीं जयंती वन्देमातरम' प्रदर्शनी का भव्य शु... खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक दिवसीय लाइसेंस पंजीयन शिविर 26 फरवरी को...छोटे-बड़े कारोबारियों को ... क्लब फुट का समय पर इलाज बना बच्चों के लिए वरदान, पोंसेटी तकनीक से मिल रही नई जिंदगी...260 से अधिक बच... उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार... आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड... एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र द्वितीय का बैडमिंटन टूर्नामेंट ऑपरेशन “आघात” के दूसरे दिन कोतरारोड़ और भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई... ... भारतीय डाक विभाग की वर्चुअल डाक अदालत 18 फरवरी को सोलर नल-जल योजना से कुमा गांव में पहुंच रहा हर घर स्वच्छ पेयजल, पानी के लिए घंटों कतार से मिली मुक्त...