ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही

ऑपरेशन मुस्कान : कोतवाली पुलिस ने गुम बालिका को दस्तयाब कर आरोपी युवक को भेजा रिमांड पर

रायगढ़, 30 जुलाई 2025 ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की शुरुआत 9 मार्च 2025 को हुई थी जब बालिका की मां ने कोतवाली थाने में अपनी बेटी के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसकी लड़की 24 फरवरी के सुबह बिना किसी को बताए घर से चली गई थी और तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस द्वारा पतासाजी के दौरान यह जानकारी सामने आई कि बालिका को आखिरी बार राजू बंजारे नामक युवक के साथ देखा गया था, जो पूछापारा, रायगढ़ का निवासी है। संदेही राजू बंजारे अपने घर पर नहीं मिला, लेकिन कल सूचना मिलने पर पुलिस ने रायगढ़ बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान पर दबिश दी, जहां बालिका आरोपी के साथ मिली। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिए गए बयान में बालिका ने अपनी उम्र 15 वर्ष बताई और बताया कि याद राम उर्फ राजू बंजारे 21 साल ने उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाया। उसने बताया कि आरोपी उसे एक मंदिर ले गया, जहां मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का नाटक किया और फिर अलग-अलग किराए मकान में रखे हुए था। मामले की जांच में आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण की मंशा से संबंधित पाई गई, जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 368/2025 धारा 65(1) BNS, 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे आज रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में गुम बालिका की जांच और अपराध विवेचना कार्यवाही में एसआई दिनेश मिंज एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...