महिला समूहों का प्रशिक्षण

रेडी-टू-ईट आपूर्ति हेतु महिला स्व-सहायता समूहों का प्रशिक्षण संपन्न…कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन…सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायगढ़, 31 जुलाई 2025/ जिले में रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री के निर्माण एवं आपूर्ति कार्य से जुड़े चयनित महिला स्व-सहायता समूहों के पदाधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य रेडी-टू-ईट योजना के माध्यम से पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना, साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी-टू-ईट आपूर्ति से जुड़ी प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों और समयबद्ध आपूर्ति के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। रेडी टू ईट निर्माण एवं आपूर्ति के लिए जिले के 10 बाल विकास परियोजना हेतु महिला स्व-सहायता समूह का चयन किया गया है। उन्होंने समूहों की शंकाओं का समाधान भी किया और उन्हें कार्य निष्पादन में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने की सलाह दी। इस प्रशिक्षण के माध्यम से समूहों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के निर्माण, स्वच्छता, भंडारण, वितरण प्रणाली और आवश्यक दस्तावेजीकरण की जानकारी दी गई। अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी द्वारा चयनित समूह के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को शासन की ओर से अतिरिक्त अनुदान प्राप्त करने हेतु आवेदन भरकर अंत्यावसायी विभाग में जमा करने हेतु कहा गया है। इस अवसर पर लीड बैंक के अधिकारी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा अंत्यावसायी विभाग के प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में चयनित महिला स्व-सहायता समूहों की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Latest news
संस्कार स्कूल के 12 के परिणाम उत्कृष्ट...टॉप 10 में लड़कियों ने मारी बाजी सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज... पानी सप्लाई मुख्य पाइपलाइन को क... खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्... रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने कि... शहर के मध्य जानकी होटल में चल रहा था शराब का धंधा "ऑपरेशन आघात" के तहत  होटल में थाना साइबर और ... आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर कार्रवाई, कार्यकर्ता-सहायिकाओं का मानदेय कटा...औचक निरीक्षण में स... सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी...... राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन...तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एव... पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण...डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प...