चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी…राज्य के युवाओं को मिलेगा लाभ, पीजी कोर्स करने के लिए नहीं जाना होगा राज्य के बाहर: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल..

रायगढ़, 20 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है।
राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे।
राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी.पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी.जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है।

Latest news
सुशासन तिहार बना विद्यार्थियों की मुस्कान का माध्यम, शिविर में वितरित हुए जाति प्रमाण पत्र....गांव म... 41 वां चक्रधर समारोह: 14 से 23 सितम्बर तक....टेंट-पंडाल, लाइट एवं साउंड सिस्टम इत्यादि व्यवस्था के ल... राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने की समीक्षा...56 ग्रामों के 799 बि... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच....उच्च जोखिम... मानवीय संवेदनाओं के साथ हो रहा पुनर्वास, हर सुविधा के लिए निगम की टीम चौबीसों घंटे तैनात...पुनर्वासि... प्री बी.एड. एवं बी.एस.सी.नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को...17 केंद्रों पर प्री-बीएड और 5 केंद्रों प... “ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़.... रायगढ़ ... दुर्गम पहाड़ों के बीच सेवा का जज्बाः शांति सोनवानी ने 47 कोरवा महिलाओं का कराया ई-केवाईसी...महतारी व... जनदर्शन जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम- कलेक्टर...कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधि... वर्ष 2022 से कोतरारोड़ क्षेत्र से लापता बालिका को कोतरारोड़ पुलिस टीम ने राजस्थान से किया बरामद