Uncategorized

खनिज चूनापत्थर एवं रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन पकड़ाये

खनिज चूनापत्थर एवं रेत का अवैध परिवहन करते 4 वाहन पकड़ाये

अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार जारी रहेगी कार्यवाही

रायगढ़, 23 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु खनि अधिकारी को निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के परिपालन में खनि निरीक्षक श्री आशीष गढ़पाले एवं जिला खनिज जांच दल द्वारा आज निरीक्षण किया गया। अवैध परिवहन करते हुए खनिज चूनापत्थर (गिट्टी) के 01 टे्रलर एवं खनिज रेत का 3 हाइवा पकड़ा गया। जिसमें संबंधित वाहनों को सुरक्षार्थ हेतु कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़ में रखा गया है। जिन वाहनों को जप्त किया गया है। इनमें वाहन मालिक राजू अग्रवाल फ्रेंड्स कालोनी रायगढ़ के वाहन क्रमांक सीजी 13 एडी 8111 में चूना पत्थर का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसी तरह शेखर पटेल औंराभाठा रायगढ़ वाहन क्रमांक सीजी 13 एव्ही 9613, तिलकराम पटेल रायगढ़ वाहन क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 9813 तथा लक्ष्मण सिदार वाहन क्रमांक सीजी 13 एआर 7658 के द्वारा रेत का परिवहन किया जा रहा था।
उक्त सभी प्रकरणों में छ.ग.गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 एवं खान एवं खनिज (विकास और विनियमन)अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहन कर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि बिना अभिवहन पास खनिज उत्खन्न, परिवहन एवं भंडारण करना दण्डनीय अपराध है। अवैध उत्खनन, परिवहन कर्ताओं के विरूद्ध इसी प्रकार का कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। आगे भी जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच जारी रहेगी।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...