शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाया

शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

रायगढ़, 1 जुलाई 2025 फेसबुक के माध्यम से पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवती के साथ वर्ष 2022 से किराये के मकान में रह रहा था और अब शादी से इंकार कर रहा था। महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवती ने 30 जून 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी जान-पहचान वर्ष 2021 में दयाराम सिदार (29 वर्ष), निवासी साल्हेओना, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ माह बाद दोनों रायगढ़ में किराये के मकान में साथ रहने लगे। प्रार्थिया के अनुसार, 9 अप्रैल 2022 की रात दयाराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी वर्ष 2022 से रायगढ़ के अलग-अलग किराये के मकानों में करीब 4 वर्षों तक लगातार विवाह का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप है कि दयाराम सिदार लगातार उसे बहलाता-फुसलाता रहा और भावनात्मक रूप से कमजोर बनाकर झूठा वादा करता रहा कि वह जल्द ही शादी करेगा। लेकिन जब युवती ने बार-बार विवाह की बात उठाई तो आरोपी बहानेबाजी करने लगा, पहले अच्छी नौकरी करने की बात कहता रहा और अंत में साफ इंकार कर दिया। युवती की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी दयाराम सिदार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...