Uncategorized

महिला क्रिकेट का आगाज, होगा स्टेट ट्रायलहर उम्र वर्ग से 15 खिलाड़ी होंगी शामिल

महिला क्रिकेट का आगाज, होगा स्टेट ट्रायल
हर उम्र वर्ग से 15 खिलाड़ी होंगी शामिल

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर सीएससीएस के द्वारा आदेशित करने से जिला क्रिकेट संघ के द्वारा महिला क्रिकेट स्टेट ट्रायल के लिए टीम तैयार की जा रही है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 15, अंडर 19, अंडर 23 एवं सीनियर महिला खिलाडिय़ों के लिए स्टेट ट्रायल राज्य में 5 स्थानों पर किया जाना है। जिला रायगढ़ को ईस्ट जोन छत्तीसगढ़ ग्रुप में रखा गया है। जिसमें बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चाँपा भी शामिल है। ईस्ट जोन का ट्रायल 7 अप्रैल को प्रात: 7 बजे से किया जाना है। जो बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम में आयोजित होगा। इसी तरह अन्य ग्रुप के ट्रायल कांकेर, राजनांदगांव, रायपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित होंगे। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
यह है नियमावली
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी उम्र वर्ग के 15-15 महिला खिलाडिय़ों का चयन जिले से कर राज्य ट्रायल के लिए बिलासपुर भेजा जाएगा। अत: जिला रायगढ़ एवं सारंगढ़ के सभी महिला खिलाडिय़ों को 3 अप्रैल तक रायगढ़ जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में अपना-अपना पंजीयन करवाने की तिथी तय की गई है। राज्य ट्रायल के लिए जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है। इसके लिए निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, सभी क्लास की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की 4 फोटो, लाकर जिला कार्यालय में 3 अप्रैल तक पंजीयन कराया जाना अनिवार्य है। सभी प्रमाणपत्र की ओरिजनल लेकर आना अनिवार्य है। यह पंजीयन प्रात: 11 से 1:00 एवं शाम 5:00 से 8:00 बजे तक किया जाएगा। अन्य नियम में अंडर 15 के लिए उम्र की सीमा 1-9-2009 से 31-8-2011 के बीच हो, अंडर 19 के लिए उम्र सीमा 1-9-2005 या उसके बाद का जन्म होना चाहिए। इसी तरह अंडर 23 के लिए जन्म 1-9-2001 को या उसके बाद होना चाहिए। ट्रायल के लिए कलर ड्रेस पहनकर उपस्थित होना है। साथ ही अपना कीट खुद लाना है। ट्रायल सफेद गेंद में आयोजित होगा।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...