Uncategorized

मार्च माह में अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्य

मार्च माह में अवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्य

रायगढ़, 15 मार्च 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य (मुद्रांक एवं पंजीयन)आय शासन को अधिक से अधिक राजस्व प्रदाय करने के उद्देश्य के साथ ही जन सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टिकोण से माह मार्च में अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य करने हेतु निर्देश दिए है।
कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय अवकाश 16 मार्च 2024 शनिवार, 17 मार्च 2024 रविवार, 23 मार्च 2024 शनिवार, 29 मार्च 2024 शुक्रवार गुड फ्राईडे, 30 मार्च 2024 शनिवार, 31 मार्च 2024 रविवार इस तरह कुल 6 अवकाश के दिनों में भी उप पंजीयक कार्यालय पंजीयन कार्य हेतु खुला रहेगा। माह मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में 30 एवं 31 मार्च को स्टाम्प वेन्डरों को कोषालय/उप कोषालय से स्टाम्प की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित भारतीय स्टेट बैंक उक्त दिवसों में प्राप्त पंजीयन शुल्क एवं सेवा प्रभार शुल्क की राशि जमा लेना सुनिश्चित करेंगे।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...