Uncategorized

विकासखंड रायगढ़ में शाला विशेष गुणवत्ता अभियान आयोजित

विकासखंड रायगढ़ में शाला विशेष गुणवत्ता अभियान आयोजित

रायगढ़, 31 जनवरी 2024/ विकासखंड रायगढ़ के शालाओं में 11 से 24 जनवरी तक विशेष गुणवत्ता अभियान चलाया गया। अभियान अंतर्गत शालाओं की साज-सज्जा, रंगाई-पुताई, प्रिंट रिच कॉर्नर, शालेय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा अद्यतन करने की स्थिति, बच्चों में आयु अनुरूप दक्षताओं की उपलब्धता, शासन की विभिन्न योजनाएं यथा बालवाड़ी, महस मुस्कान पुस्तकालय आदि के संचालन के परीक्षण हेतु 10 दिवसीय विशेष अवलोकन अभियान चलाया गया। इस अभियान अंतर्गत पूरे विकासखंड के 38 संकुलों के शैक्षिक समन्वयकों की 8 टीम का गठन किया गया तथा प्रत्येक दिवस 8 संकुल की सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का अवलोकन किया गया। अवलोकन के विभिन्न बिंदुओं पर सभी शैक्षिक समन्वयकों के द्वारा गहन निरीक्षण, अवलोकन कर अपनी टीप लिखी गई। इस प्रकार कुल 13 दिनों में विकासखंड की 155 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भवन परिसर, अभिलेख संधारण आदि का अवलोकन किया गया। वर्तमान में इस अभियान के चलने से विकासखंड की सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अभिलेखों का अध्ययन होना पाया गया। इस अभियान से निश्चित ही शालाओं की गुणवत्ता में वृद्धि पाई गई। यह अभियान विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री जाटवर के मार्गदर्शन व विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित किया गया।

Latest news
प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्... मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या... पुसौर पुलिस ने युवक को प्रताड़ित करने वाले 5 ...