Uncategorized

कलेक्टर सिन्हा ने ली राजनीतिक दलों की बैठक निर्वाचन कार्यक्रम व आदर्श आचार संहिता के संबंध में दी जानकारी

विधानसभा आम निर्वाचन-2023

कलेक्टर श्री सिन्हा ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

जिले में निर्वाचन कार्यक्रम व आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से दी जानकारी

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है तथा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही रायगढ़ जिले में 9 अक्टूबर 2023 से आदर्श आचार संहिता भी प्रभावशील हो चुकी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर जिले में निर्वाचन कार्यक्रम व आदर्श आचार संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार व अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी विधानसभाओं में निर्वाचन के लिए 21 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अवधि 21 से 30 अक्टूबर 2023 तक होगी, नाम निर्देशन प्राप्ति की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 है। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 31 अक्टूबर 2023 को जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवम्बर 2023 है। 17 नवम्बर 2023 को मतदान किया जाएगा एवं मतगणना की तिथि 3 दिसम्बर 2023 निर्धारित है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में अन्य जानकारी व दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान श्री आशीष शर्मा, श्री पवन शर्मा, श्री चंद्रेश साहू, श्री विलिश गुप्ता, श्री प्रिंकल दास, चंद्रप्रभा पटेल उपस्थित रहे।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...