एम एस पी स्कूल में चली कार्यशाला

एम एस पी पब्लिक स्कूल में वर्कशॉप आयोजित, विद्यार्थियों एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं ने सीखे नए कौशल

एम एस पी पब्लिक स्कूल जुनाडिह, जामगांव में गत दिनांक 08/05/2025 दिन गुरुवार को एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। डॉक्टर संजय सिंह Professor of English and Vice-Dean (USR), OP JINDAL UNIVERSITY द्वारा वर्कशॉप ली गई। वर्कशॉप दो चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी भाग लिए, जिसमें उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। छात्र – छात्राओं में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला।

स्कूल के प्राचार्य श्री सतीशचंद्र चौधरी ने कहा, “हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि हमारे छात्र – छात्राओं ने वर्कशॉप में इतना उत्साह दिखाया। हमें उम्मीद है कि यह वर्कशॉप उनके लिए एक मूल्यवान अनुभव साबित होगी।”

इसके बाद दूसरे चरण में शिक्षक – शिक्षिकाओं ने वर्कशॉप में भाग लिया। जिसका विषय था – सफल करियर का निर्माण, कार्यस्थल पर पेशेवर नैतिकता और सॉफ्ट स्किल की भूमिका (Building a successful career Role of professional Ethics and soft skill at work place) इसके अंतर्गत उन्हें विभिन्न गतिविधियों एवं प्रश्नों के माध्यम से समय और परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने, परिस्थितियों को एक नए नजरिए से देखने के दृष्टिकोण को विकसित करने, उत्तरदायित्व , जवाबदेही इत्यादि के बारे में बताया गया कि कैसे हम अपने आप में एक छोटा – सा बदलाव लाकर काम को आसान कर सकते हैं। लोगों की सोच को बदल सकते हैं ।
डॉक्टर संजय सिंह जी के द्वारा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को एक – एक किताब भेंट स्वरूप दी गई।
वर्कशॉप के अंत में विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया और उन्होंने जो कुछ सीखा उसके बारे में चर्चा की। उन्होंने वर्कशॉप को बहुत ही उपयोगी बताया। प्राचार्य श्री सतीशचंद्र चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ इसकी समाप्ति की गई।

Latest news
तनाव मुक्त होकर स्वस्थ मन से पढ़ाई करें - वित्तमंत्री ओ.पी.चौधरी...कक्षा 10वीं-12वीं के विद्यार्थियो... आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए प्रदत्त टी.एच.आर.में शुगर की मात्रा में की गई कमी...बच्चों के पोषण स्तर क... स्मार्ट क्लासरूम एवं आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण, रायगढ़ शिक्षा उन्नयन की दिशा में सशक्त कदम...वित्... रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीक... रेडक्रॉस द्वारा 106 कर्मियों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड का दिया गया प्रशिक्षण पुसौर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, बाजार परिसर में अवैध महुआ शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार एनएसएस शिविर में पुलिस का जागरूकता सत्र, एसडीओपी प्रभात पटेल ने बाल अधिकार, पॉक्सो और साइबर अपराध पर... लापता नाबालिग ओडिसा से बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भे... महानगर के तर्ज पर विकसित होता रायगढ़ शहर, स्मार्ट सुविधाओं और बड़े प्रोजेक्ट्स से बदल रही तस्वीर...व... जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : छातामुड़ा चौक पर 25 टन अवैध कबाड़ से भरी ट्रक के साथ वाहन चालक गिरफ्...