दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

कोतरारोड़ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा, आरोपी गया जेल

रायगढ़, 2 जुलाई 2025 कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन में महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त एवं टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले के संबंध में पीड़िता ने कल 1 जुलाई को लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसका पति रोजाना सुबह काम पर जाते हैं और देर शाम घर लौटते हैं। 8 मई 2025 की सुबह जब वह अकेली थी और बाड़ी में काम कर रही थी, उसी दौरान गांव का सागर सिदार वहां आया और उसे खींचते हुए घर के अंदर कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी उसी रात अपने पति को दी थी, लेकिन बेइज्जती, लोकलाज और आरोपी की धमकियों के डर से उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई।

30 जून की शाम आरोपी सागर सिदार फिर पीड़िता के घर पहुंचा और पूर्व की घटना को लेकर उसे दोबारा धमकी दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने साहस जुटाकर थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी पर अपराध क्रमांक 279/2025 धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पीड़िता का कथन दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। महिला उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी सागर सिदार उर्फ खीरसागर (27 वर्ष) निवासी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पूरे मामले में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ आरक्षक चंद्रेश पांडेय एवं शुभम तिवारी की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रखी है।

Latest news
"हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति"...जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को राय... खेत में हल और हाथ में तिरंगा- पुसौर में किसान मोर्चा की भव्य ट्रैक्टर रैली और तिरंगा यात्रा...हरेली ... आईये देशभक्ति के जज्बे के साथ तिरंगा यात्रा में हो शामिल - रामचन्द्र __तिरंगे की शान में एकजुट होगा ... हरेली तिहार पर बैगा ने  गांव की खुशहाली और अच्छे फसल की कामना लेकर किया पूजा पाठ...पाठ माउली, घाट मा... जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में होंगे 13 से जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर...तीन दिवसीय शिविर में जनज... अब युवा बनेंगे स्वास्थ्य जागरूकता की आवाज...145 विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रू... विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन...20 गांवों के 500 से... ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार... पुलिस बल पर हमला, लूटपाट,... घरघोड़ा में बच्चों के लिए गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित....50 से अधिक बच्चों की हुई जां... सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के पावन अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में...