मुलाकात

रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति ने विधायक ओपी से की मुलाकात

रायगढ़ । रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति के सदस्यों ने विधायक ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात करते हुए सबसे बड़ी लाइब्रेरी नालंदा सहित रायगढ़ के बहुमुखी विकास हेतु बधाई देते हुए कहा कि ओपी चौधरी रायगढ़ के विकास पुरुष है। कन्हैया मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा विधायक कार्यालय में मुलाकात के दौरान रवि शंकर शुक्ल मार्केट समिति के सतीश अग्रवाल,राजेन्द्र खालसा,प्रेम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल ने अपनी स्थाई समस्या से अवगत कराते हुए कहा समिति से जुड़ी समस्या का निराकरण ओपी चौधरी ही भली भांति करवा सकते है ।व्यवसायियों को अपने विधायक की क्षमता पर पूरा भरोसा है। ओवर ब्रिज से लेकर सुभाष चौक तक लगने वाले जाम के लिए दुकानों को पीछे करने हेतु आग्रह किया ताकि शहरवासियों को अंतहीन जाम से मुक्ति मिल सके। ओपी ने उन्हें भरोसा दिला आश्वस्त करते हुए कहा रायगढ़ की बेहतरी के लिए मिल जुल कर कार्य किए जाने की आवश्यकता है रायगढ़ की जनता से मिली जवाबदारी का पूरी तन्मयता से निर्वहन कर रहे है। विकास के लिए भी रायगढ़ वासियों के सहयोग की हर कदम में आवश्यकता है तभी हम स्वच्छ रायगढ़ सुंदर रायगढ़ ओर विकसित रायगढ़ बना सकेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के निर्णयों से आम जनता का सदैव हित होगा।

Latest news
दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार... “अभियान संवेदना” के... मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विध... रायगढ़ को मिली विकास की नई सड़कें - 5 करोड़ 62 लाख की शकरबोगा सांपखार मुख्य मार्ग से कोसमपाली सहित त... अटल जी ने दिया छत्तीसगढ़, मोदी जी बना रहे हैं नया छत्तीसगढ़ - अब बस्तर में बंदूक नहीं, पर्यटन बोलेगा... धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की... पुरी हो रही मोदी जी की गारंटी…ओपी चौधरी - छत्तीसगढ़ के 4,670 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का तोहफा... एमएसपी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली एवं विभिन्न गतिविधियों से बिखे... दीपावली से पहले अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, एक सप्ताह में 46 प्रकरण दर्ज...8 आरोप... यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए CG-ACE योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक कर स... दीपावली एवं छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा से सराबोर हुआ वेदिक इंटरनेशनल स्कूल