चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में सोनोग्राफी मशीन की सुविधा उपलब्ध

रायगढ़, 27 अगस्त 2024/ विकासखंड लैलूंगा के दूरस्थ अंचल में रहने वाले गर्भवती महिलाओं के लिये स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी राहत मिली है। जिसके तहत आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड (सोनोग्राफी) मशीन का उद्घाटन किया गया। जिससे अब वहां की महिलाओ को लंबी दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी और गर्भवती महिलाओं को शारीरिक रूप से आराम मिलने के साथ समय की बचत एवं आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी। सीएचसी लैलूंगा में हाई रिस्क वाली (उच्च जोखिम वाली महिलाओं का समय रहते अपने प्रसव की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व पौष्टिक आहार, नियमित दवाईयां आराम करने की सलाह दी जाती है। इसके लिये डॉ. कुन्ती चौधरी स्त्रीरोग विशेषज्ञ को प्रत्येक माह के 24 तारीख को निर्देशित किया गया है जिससे लैलूंगा क्षेत्र में गर्भवती माताओं को इसका लाभ प्राप्त हो सकें। आज उद्घाटन के पश्चात 13 महिलाओं का सोनोग्राफी किया गया है। सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ होने से लैलूंगा के दूरस्थ अंचलों के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...