Uncategorized

15 प्रकरणों में 649.78 क्विंटल अवैध धान की हुई जब्ती, 10 वाहन भी पकड़ायें

15 प्रकरणों में 649.78 क्विंटल अवैध धान की हुई जब्ती, 10 वाहन भी पकड़ायें

रायगढ़, 12 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कुल 15 प्रकरणों में 649.78 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई एवं 10 वाहनों को पकड़ा गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री गोयल के दिशा-निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में अन्य राज्यों से अवैध धान परिवहन/कोचिया बिचौलियों द्वारा धान क्रय-विक्रय हेतु किये जा रहे अवैध धान परिवहन रोक-थाम पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। जिसके तहत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जो ओडि़शा राज्य से लगा हुआ है जिसमें 11 अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट स्थापित किया गया है, वहां 24 घंटे निगरानी चेक पोस्ट ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। साथ ही राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मंडी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सतत गश्ती एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मंडी विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 12 प्रकरणों में 577.78 क्विंटल धान एवं 7 वाहन, जप्त किया गया है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 03 प्रकरणों में 72.00 क्विंटल धान एवं 03 वाहन जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में 10 प्रकरण अन्तर्राज्जीय अवैध धान परिवहन के है। समस्त प्रकरणों में मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। आगे भी सतत निगरानी रखते हुए अवैध धान परिवहन/भण्डारण/क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी। अंतर्राज्जीय सीमा एवं कोचियों पर कार्यवाही करते हुए 7 पिकप, एक ट्रक एवं दो टे्रक्टर में कुल 10 वाहनों से 1592 बोरी अवैध धान जप्त की गई है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...