Uncategorized

पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी से ओपी ने लिया आशीर्वाद

पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी से ओपी ने लिया आशीर्वाद

रायगढ़ । रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जी ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के संस्थापक बाबा प्रियदर्शी राम जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया। ओपी ने क्षेत्र वासियों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। ओपी चौधरी ने पूज्य पाद प्रियदर्शी राम जी का दर्शन कर अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के स्थापित उद्देश्यों को अपने व्यवहारिक जीवन में उतारे जाने की आवश्यकता भी जताई। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मानवसेवी गतिविधियों का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को निरंतर मिल रहा है। आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को बनोरा आश्रम जीवन की मूलभूत आवश्यकता निःशुल्क चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं मुहैया करा रहा रहा। नब्बे के दशक में स्थापित बनोरा आश्रम जन जीवन मे बदलाव का बड़ा माध्यम साबित हुआ है। विधायक ओपी ने कहा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के आशीर्वचन आधुनिकता के दौर में सामाजिक बदलाव के बड़े माध्यम साबित हो रहे है। बनोरा एक ऐसी आध्यात्मिक पाठशाला है जिसमे मानव सांसारिक जीवन में मौजूद लोभ मोह माया के बंधन से दूर रहने की शिक्षा हासिल करता हैं। बनोरा मानव की गढ़ने की पाठशाला भी है। आश्रम परिसर में हर माह आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविर के करिए बहुत से लोगो को लाभ मिल रहा है। वही आश्रम परिसर में स्थित भगवान राम विद्या मंदिर स्कूल भी ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बच्चो को संस्कारवान बनाने में महत्पूर्ण भूमिका निभा रहा है। दशकों से बनोरा आश्रम सेवा के उच्च आदर्श की मिशाल पेश करने में सफल रहा है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...