Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन -2023 के लिए समय -अनुसूची जारी

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2023

समय-अनुसूची कार्यक्रम जारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार 27 जून 2023 को रायगढ़ जिले के 7 विकासखण्ड रायगढ़, पुसौर, खरसिया, तमनार, लैलूंगा, घरघोड़ा एवं धरमजयगढ़ में 01 सरपंच और 30 पंच का निर्वाचन होना था, जिसमें 2 जून 2023 को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन नियम 29, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना नियम 28, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन नियम 29-क एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन नियम 23 में रायगढ़ जिले के संबंधित सातों विकासखण्डों में किया गया। जिसमें विकासखण्ड रायगढ़ में 2 पंच, पुसौर में 1 पंच, खरसिया में 4 पंच, तमनार में 3 पंच, लैलूंगा में 1 सरपंच एवं 5 पंच, घरघोड़ा में 2 पंच एवं धरमजयगढ़ में 13 पंच थे।
9 जून 2023 को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख थी तथा 10 जून 2023 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा थी और 12 जून 2023 को नाम वापसी थी, जिसमें नाम वापसी पश्चात रायगढ़ में 2 पंच, पुसौर में 1 पंच, खरसिया में 2 पंच, तमनार में 1 पंच, लैलूूंगा में 1 सरपंच एवं 5 पंच, घरघोड़ा में 2 पंच इस प्रकार से कुल सरपंच के 1 पद एवं पंच के 13 पद निर्विरोध की स्थिति में है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...