Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रचार के दौरान की गई पुलिसी कार्यवाही ,निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत

रायगढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्रचार के दौरान की गयी पुलिसिया कार्यवाही पर ओ.पी.चौधरी के निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा कड़ा प्रतिवाद किया गया है। भाजपा की ओर से आज निर्वाचन आयोग को शिकायत की गयी जिसमें कहा गया है कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घोषणा पत्र के अनुरूप महतारी वंदन योजना का प्रचार किया जा रहा है, किंतु शासकीय अधिकारियों द्वारा इसमें अवैधानिक ढंग से व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। पुसौर क्षेत्र के हमारे कार्यकर्ताओं को आज पुलिस द्वारा बाधित किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। यह कार्रवाई पूरी तरह अवैधानिक है एवं चुनाव आचार संहिता का शासकीय अधिकारियों द्वारा खुला अवमानना है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम जनता को किसी भी तरह से कोई प्रलोभन नहीं दिया जा रहा है, किंतु कांग्रेस के इशारे पर शासकीय अधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी को प्रचार करने से रोका जा रहा है। पुलिस अधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाना भाजपा को भयभीत करने की कोशिश है जो कि असंवैधानिक है। भाजपा ने चेतावनी देते हुये लिखा है कि यदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार करने के दौरान रोका गया अथवा कोई दमनात्मक कार्यवाही की गयी,तो भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा तथा किसी भी तरह की अशांति फैलने या कानून व्यवस्था भंग होने पर इसकी समस्त जवाबदेही शासन की होगी।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महतारी वंदन योजना का प्रचार किसी भी तरह से गैर कानूनी नहीं है, अतः कोई भी व्यवधान भारतीय जनता पार्टी द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । भाजपा ने चुनाव से निवेदन किया है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्बाध गति से चुनाव प्रचार करने दिया जाए।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...