Uncategorized

पेयजल सर्वेक्षण के लिए रायगढ़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी राष्ट्रीय पुरुस्कार

पेयजल सर्वेक्षण के लिए रायगढ़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी राष्ट्रीय पुरुस्कार

5 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में वितरित किए जायेंगे पुरुस्कार

रायगढ़, 4 मार्च 2024/ रायगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है। रायगढ़ को पेयजल सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार मिलने जा रहा है। 5 मार्च को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान करेंगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महापौर नगर निगम रायगढ़ श्रीमती जानकी काटजू, सचिव, नगरीय प्रशासन व विकास विभाग श्री बसवराजू एस, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी पुरुस्कार ग्रहण करेंगे।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 5 मार्च 2024 को विज्ञान भवन में प्रदान किए जाने वाले पहले पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कारों की घोषणा की है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। जहां शहरों और राज्यों को जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा। शहरों और राज्यों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 130 पुरस्कारों को प्रदान किया जाएगा। ये पुरस्कार प्रतिष्ठित पेयजल स्वर्ण, रजत और कांस्य सिटी पुरस्कारों से लेकर विभिन्न श्रेणियों में हैं। जहां संबंधित जनसंख्या श्रेणियों (1 से 10 लाख, 10 से 40 लाख और 40 लाख से अधिक) में पुरुस्कार दिया जायेगा।
485 शहरों में 2.0 के अंतर्गत किए गए आंकलन में विभिन्न मापदंडों को शामिल किया गया, जिसमें पहुंच, कवरेज, जल शोधन संयंत्रों और घरों में पानी की गुणवत्ता और जल निकायों की स्थिति संबंधित स्थिरता, फ्लोमीटर की उपलब्धता और जलशोधित उपयोग किए गए पानी का पुन: उपयोग शामिल है। शहरों को स्टार रेटिंग पैमाने पर 5 स्टार से लेकर नो स्टार तक वर्गीकृत किया गया है, जो इन महत्वपूर्ण मानदंडों में उनके प्रदर्शन को समाहित करेगा।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...