Uncategorized

डीएमएफ के बदले नियमों से विकास पर नही कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर रोक लगी  – उमेश अग्रवाल

डीएमएफ के बदले नियमों से विकास पर नही कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर रोक लगी  – उमेश अग्रवाल

जिला कांग्रेस महामंत्री के आरोपों पर जिला भाजपा अध्यक्ष का पलटवार

रायगढ़ । भूपेश सरकार पांच सालो के दौरान घी पीने में मस्त रही और सरकारी नियमों की आड़ में जमकर भ्रष्टाचार किया प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा किए गए डीएमएफ घोटाले का जिक्र कर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कांग्रेस प्रभारी महामंत्री के आरोपों पर पटलवार करते हुए कहा भाजपा सरकार में
डीएमएफ के बदले नियमों से विकास कार्य कही रुके बल्कि कांग्रेस द्वारा पोषित भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। अंधा बांटे रेवड़ी चिन्ह चिन्ह के देय की तर्ज पर डी एफ एम फंड बांट दिए गए भाजपा की विष्णु देव साय सरकार के भ्रष्टाचार किए गए इन सभी कार्यों पर रोक लगा दी है। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल में कहा कांग्रेसी अब तक हार के सदमे से उबर नहीं पाई है। सरकार बदलने के साथ काम काज करने का तरीका बदल चुका है स्थिति यह है कि जिले के कांग्रेस नेता भी विष्णु देव साय सरकार पर भरोसे होने का सावर्जनिक बयान दे रहे है। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश ने कहा कांग्रेस की सत्ता का दौरान सरकारी नियमों की अनदेखी कर ना खाता ना बही जो भूपेश कहे वही सही की तर्ज पर काम स्वीकृति की आड़ मे जम कर भ्रष्टाचार किए गए। भाजपा की विष्णु साय सरकार पूरी हो पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करेगी बल्कि भूपेश सरकार के दौरान स्वीकृत किए गए कार्यों की समीक्षा की जायेगी ओर गलत तरीके कार्य स्वीकृत किए गए होंगे उन्हें निरस्त भी किया जायेगा। उमेश अग्रवाल ने विष्णु देव साय सरकार को भरोसे की सरकार बताते हुए कहा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की गांधी परिवार के लिए ए टी एम बना दिया था । डबल इंजन सरकार के रूप में कांग्रेस विष्णु देव साय सरकार ने सत्ता संभालने के साथ ही मोदी की गारंटी को प्राथमिकता से पूरा किया है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...