Uncategorized

स्वच्छता सेवा अभियान से जुड़कर सुनील रामदास ने दिया सफाई का संदेश

स्वच्छता सेवा अभियान से जुड़कर सुनील रामदास ने दिया सफाई का संदेश
नगर में भाजपा द्वारा चलाए गए विभिन्न सफाई कार्यक्रमों में सुनील रामदास हुए शामिल
रायगढ़ – देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अह्वान पर चल गये स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत अभियान को गति देने के लिए भाजपा द्वारा नगर के कई स्थानों पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें से दो कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील रामदास शामिल हुए। भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू के नेतृत्व में नगर के निकले महादेव मंदिर परिसर को सफाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील रामदास शामिल हुए और उन्होंने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मुकेश जैन, राष्ट्रीय मोर्चा सदस्य श्रीकांत सोमावार, सुनील रामदास, प्रदेश सह संयोजक अनुपम पाल, पवन शर्मा, शहर भाजपा मंडल के अध्यक्ष डिग्री लाल साहू, पार्षद सीनू राव, पार्षद अशोक यादव, महामंत्री सुमित शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मितेश शर्मा, राजा चौबे, जुगनू राठौर, ब्रज किशोर शर्मा, राजेश पाण्डेय, श्रवण सिदार, राजा ठाकुर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शोभा शर्मा, लक्ष्मी वैष्णव, ज्ञानु मोदी, पार्षद खूलू सारथी, नेहा देवांगन, भुनेश्वर साहू आदि भाजपा के पदाधिकारी व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मोदी के आह्वान पर श्रमदान देकर कर नगर को स्वच्छ बनाने की सुन्दर पहल की।

जुटमिल छठ घाट में भी की गयी सफाई
जूट मिल के छठ घाट में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भी सुनील रामदास ने पूरी तन्मयता से कुदाल चलाकर छठ घाट की सफाई की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राष्ट्रीय मोर्चा सदस्य श्रीकांत सोमावार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विवेक रंजन सिन्हा, जुटमिल मंडल प्रभारी व जिला मंत्री रत्थू लाल गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील रामदास, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय (बब्ल), उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय (बब्ल), उपाध्यक्ष विकास केडिया, जुटमिल मंडल अध्यक्ष शशि कांत शर्मा, प्रदीप शृंगी, भाजपा नेत्री शीला तिवारी, मण्डल महामंत्री व पार्षद मुक्ति नाथ बबुआ, शैलेश माली, संदीप क्षत्री, गौतम चौधरी, दिनेश दिनकर सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रमदान दिया।

सफाई अभियान पर सुनील रामदास के विचार
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील रामदास ने कहा कि स्वच्छता मानवीय जीवन से जुड़ी हुई, एक महत्त्वपूर्ण पहलू है। क्योंकि गंदगी के कारण विभिन्न प्रकार की बिमारियां होती हैं और मानवीय शरीर को परेशान करने वाली समस्याओं की उत्पत्ति का कारक भी गंदगी ही होती है। यही कारण है कि गांधी जी के संकल्पों को आगे बढ़ते हुए, मोदी जी ने भारत को स्वच्छ राष्ट्र से स्वस्थ राष्ट्र बनाने की मुहिम छेड़ी है। आगे उन्होंने कहा कि यदि समाज को स्वस्थ बनाना है, तो स्वच्छाता पर देश के हर एक नागरिक को ध्यान देना होगा। क्योंकि स्वच्छता एक नागरिक कर्तव्य है, उसका हमें पालन करते हुए, मोदी जी के बताए गये रास्ते पर चलकर देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना होगा।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...