Uncategorized

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह का रायगढ़ के ऑडिटोरियम में किया गया लाइव प्रसारण

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में श्री विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ

रायगढ़ के ऑडिटोरियम में किया गया लाईव प्रसारण, बड़ी संख्या में जुटे शहरवासी

जिले के विभिन्न ग्रामों में भी ग्रामवासियों ने टीवी के माध्यम से देखा नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री साय का शपथ ग्रहण समारोह

रायगढ़, 13 दिसम्बर 2023/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद श्री जे.पी.नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में श्री अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं श्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव, पूर्व सांसद श्री ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने किया।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में रायगढ़ के नगर निगम ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में शहरवासी एकजुट हुए थे। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, श्रीमती शीला तिवारी, सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह जिले के नगरीय निकाय, ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न स्थानों में लोगों ने टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को बड़ी उत्सुकता के साथ देखा।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...