मतदान जागरूकता संदेश

600 से अधिक निगम कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया मतदान जरूर करने का संदेश….कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय ने दिलाई सभी को शपथ

रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज सुबह 7 बजे निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा रायगढ़ जाबो-2025 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक निगम कर्मचारियों द्वारा जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई।
नगरीय निकाय में 11 फरवरी 2025 को मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता के तहत जाबो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जनसामान्य से मतदान जरूर करने और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में आज नटवर स्कूल मैदान में जाबो रायगढ़-2025 की थीम पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। मानव श्रृंखला में 600 से अधिक निगम के कर्मचारी शामिल हुए। निगम कर्मचारियों द्वारा बनायी गयी आकर्षक मानव श्रृंखला को देखकर लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा सभी से मतदान जरूर करने एवं दूसरों को भी मतदान करने प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला में निगम के एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर एवं स्वच्छता दीदियों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर श्री सुतीक्षण यादव, सहायक अभियंता श्री सूरज देवांगन, उप अभियंता श्री मुन्ना ओझा, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...