कृषि

कृषि विज्ञान केन्द्रों के स्वर्ण जयंती पर खरीफ फसलों पर कार्यशाला आयोजित

रायगढ़, 5 सितम्बर 2024/ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अंतर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्रों के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ.गिरीश चंदेल के निर्देशानुसार एवं निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ.एस.एस.टुटेजा के मार्गदर्शन में पूरे छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों में स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस स्वर्ण जयंती यात्रा के पड़ाव में कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.बी.एस.राजपूत, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के द्वारा कार्यक्रम की भूमिका एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों एवं अधिकारियों के बीच तकनीकी जानकारी के आदान प्रदान एवं आर्थिक उन्नति में महत्ता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि डॉ.ए.के.सिंह अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायगढ़ द्वारा बताया गया कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों को तकनीकी ज्ञान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करता है। डॉ.एस.के.उपाध्याय प्रमुख के.वि.के.कोरबा ने कृषकों व अधिकारियों के परस्पर सहयोग व ज्ञान से देश को आर्थिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। श्री डी.आर.खर्रा प्रभारी सहायक संचालक उद्यानिकी ने कृषि विज्ञान केन्द्र की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया गया। डॉ.के.के.पैकरा द्वारा किसानों व कृषि विस्तार अधिकारियों को खरीफ फसल उत्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ.सविता आदित्य द्वारा धान के फसल में लगने वाले कीड़ों व बीमारियों के पहचान व बचाव के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। डॉ.के.एल.पटेल द्वारा उद्यानिकी सब्जियों जैसे मिर्च एवं टमाटर की उन्नत तकनीकी उत्पादन के संबंध में जानकारी दिया गया। डॉ.के.डी.महंत द्वारा आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ.बी.एस.राजपूत द्वारा स्वर्ण जयंती की मशाल को आगे की यात्रा हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.एस.के.उपाध्याय को ससम्मान हस्तांतरित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ.ए.के.सिंह अधिष्ठाता, डॉ.बी.एस.राजपूत, डॉ.एस.के.उपाध्याय, डॉ.दीपक तंवर, श्री डी.आर.खर्रा, डॉ.मनीषा चौधरी, डॉ.के.के.पैकरा, डॉ.सी.पी.एस.सोलंकी, डॉ.के.डी.महंत, डॉ.सविता आदित्य, डॉ.के.एल.पटेल, श्री नीलकमल पटेल, श्री आशुतोष सिंह, डॉ.मनोज साहू एवं कृषि विभाग व उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के साथ बहुउद्देशीय कृषक सहकारी समिति के अध्यक्ष कृषक श्री कृष्णा गबेल व अन्य कृषकगण उपस्थित थे।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...