Uncategorized

नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका – कंचन पांडेय

नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका :- कंचन पांडेय

आरोग्य भारती से जुड़ी मनीषा दुबे ने कहा स्वच्छता के जरिए भी राष्ट्र सेवा

छात्राओं को जागरूक करने आरोग्य भारती के कार्य को प्रधान पाठिका रूपाली रवानी ने सराहनीय बताया

रायगढ़ :- आरोग्य भारती की अध्यक्षा कंचन पांडेय ने चक्रधर बाल सदन परिसर में मौजूद हाई स्कूल की बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। नारी शक्ति पर घर परिवार की जवाबदारी निभाते हुए राष्ट्र निर्माण की जवाबदारी है। जिस पर सभी लड़कियों को खरा उतरना। मनीषा दुबे ने कहा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के जरिए सबल राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की राह बनती है और यह सभी की सामूहिक जवाबदारी है।घर हो चाहे स्कूली परिसर आस पास को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है।आरोग्य भारती की अतिथि प्रवक्ता आरती तिवारी ने भी स्वास्थ्य को लेकर छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा जीवन में सही राह का चयन सबसे आवश्यक है। आज के दौर मे छात्राएं पथ भ्रष्ट होने से बचे।
नारी को अपनी शक्ति से परिचित कराते हुए कहा नारी आदि शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। असुरी शक्तियों का संहार भी आदि शक्ति ने ही किया था। छात्राओं को जागरूक करने आरोग्य भारती के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए प्रधान पाठिका रूपाली रवानी ने विश्वास दिलाते हुए कहा आरोग्य भारती का मार्गदर्शन लागू करने का प्रयास करेंगे । मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका मीनाक्षी यादव ने आरोग्य भारती से जुड़ी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा स्कूल भी घर से बाहर एक परिवार है छात्राएं अपनी छोटी मोटी समस्याएं हम से साझा करे। बेटियो पर दोहरी जवाबदारी होती है। कक्षा 6 से 12 तक की इन स्कूली छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु उपाध्यक्ष उर्मिला सोनी, सचिव अनुराधा सिन्हा, सह सचिव जानकी गबेल,सदस्य रानी तिवारी आकांक्षा ठेठवार,रीना मिश्रा, स्कूली शिक्षिकाओं में कुमारी अनिता साहु,श्रीमति आशा लता स्वर्णकार कुमारी सुनीता बरेठ,मौजूद रही।

आरोग्य भारती से जुड़ी मनीषा दुबे ने कहा स्वच्छता के जरिए भी राष्ट्र सेवा

छात्राओं को जागरूक करने आरोग्य भारती के कार्य को प्रधान पाठिका रूपाली रवानी ने सराहनीय बताया

रायगढ़ । आरोग्य भारती की अध्यक्षा कंचन पांडेय ने चक्रधर बाल सदन परिसर में मौजूद हाई स्कूल की बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा नारी शक्ति की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। नारी शक्ति पर घर परिवार की जवाबदारी निभाते हुए राष्ट्र निर्माण की जवाबदारी है। जिस पर सभी लड़कियों को खरा उतरना। मनीषा दुबे ने कहा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के जरिए सबल राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वच्छता से ही स्वास्थ्य की राह बनती है और यह सभी की सामूहिक जवाबदारी है।घर हो चाहे स्कूली परिसर आस पास को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है।आरोग्य भारती की अतिथि प्रवक्ता आरती तिवारी ने भी स्वास्थ्य को लेकर छात्राओ को जागरूक करते हुए कहा जीवन में सही राह का चयन सबसे आवश्यक है। आज के दौर मे छात्राएं पथ भ्रष्ट होने से बचे।
नारी को अपनी शक्ति से परिचित कराते हुए कहा नारी आदि शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। असुरी शक्तियों का संहार भी आदि शक्ति ने ही किया था। छात्राओं को जागरूक करने आरोग्य भारती के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए प्रधान पाठिका रूपाली रवानी ने विश्वास दिलाते हुए कहा आरोग्य भारती का मार्गदर्शन लागू करने का प्रयास करेंगे । मिडिल स्कूल की प्रधान पाठिका मीनाक्षी यादव ने आरोग्य भारती से जुड़ी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा स्कूल भी घर से बाहर एक परिवार है छात्राएं अपनी छोटी मोटी समस्याएं हम से साझा करे। बेटियो पर दोहरी जवाबदारी होती है। कक्षा 6 से 12 तक की इन स्कूली छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु उपाध्यक्ष उर्मिला सोनी, सचिव अनुराधा सिन्हा, सह सचिव जानकी गबेल,सदस्य रानी तिवारी आकांक्षा ठेठवार,रीना मिश्रा, स्कूली शिक्षिकाओं में कुमारी अनिता साहु,श्रीमति आशा लता स्वर्णकार कुमारी सुनीता बरेठ,मौजूद रही।

Latest news
"ऑपरेशन मुस्कान" में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, जुलाई माह में 25 गुम नाबालिगों को किया गया दस्तयाब भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई धरमजयगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी की... थाना जूटमिल, खरसिया और भूपदेवपुर में कोटवारों की बैठक एवं प्रेरणास्पद नागरिकों का सम्मान, पुलिस-पब्ल... संस्कार के सुबोध का स्विटजरलैंड हेतु चयन...ईकोप्रेन्योरशिप पर कैम्प में होंगे शामिल धरमजयगढ़ में कांग्रेस का सेक्टर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बैठक संपन्न...प्रथम बैठक में छ... खरसिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, एक नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार गुजराती पारा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के लिए बैठक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारी करें नियमित मॉनिट... जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल...सातों विकासखण्ड से प्... आंगनबाड़ी केद्रों में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान का हो रहा है आयोजन