Uncategorized

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने दी रायगढ़ जिले वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं एवम बधाई

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने दी रायगढ़ जिलेवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं एवं बधाई

रायगढ़। पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने रायगढ़ जिलेवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं हैं।
पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।
विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान राम के समय से यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि वैदिक काल से ही भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक रही है। हमारी संस्कृति कि गाथा इतनी निराली है कि देश के अलावा विदेशों में भी इसकी गुंज सुनाई देती है। तभी तो पुरी दुनिया ने भारत को विश्व गुरु माना है। भारत के प्रमुख पर्वो में से एक पर्व है दशहरा जिसे विजयादशमी के नाम से भी मनाया जाता है। दशहरा केवल त्योहार ही नही बल्कि इसे कई बातों का प्रतीक भी माना जाता है।

उन्होंने कहा की श्री राम का संपूर्ण जीवन हमें आदर्श और मर्यादा की शिक्षा देता है कि हर व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख तो आते-जाते रहेंगे क्योकि यह तो सृष्टि का अटल नियम है। लेकिन हमें अपना जीवन सब परेशानियों के होते हुए भी हिम्मत और आशा के साथ जीना है बल्कि इस जीवन को ईश्वर की देन समझ कर अपने जीवन को सार्थक बनाना है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...