तरबूज के विवाद में हत्या

तरबूज के विवाद में हत्या: लैलूंगा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़, 13 मई 2025 । लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखोरिया करमानाचा बाघडिपा में तरबूज बाड़ी में फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में युवक ने ग्रामीण की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक 11 मई की शाम गांव के ही विजय माझी (36 वर्ष) ने गांव के बाहर 60 वर्षीय सहदेव मांझी की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी। मृतक के बेटे तेजराम माझी को उसकी मां ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर पिता की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। 12 मई को लैलूंगा पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, चंदन नेताम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सहदेव मांझी के रूप में हुई। पीड़ित के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय माझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विजय ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसके बाड़ी में लगे तरबूजों को नुकसान पहुंचाने के विवाद पर उसने लोहे के सब्बल (राड) से सहदेव पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। विजय माझी पिता सुखसाय माझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक संत निषाद और सुरेश मिंज की अहम भूमिका रही।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...नवमी संध्या तबले की मधुर स्वरलहरियों से हुआ गुंजायमान...महाराष्ट्र के सुप्रसिद्... जीएसटी 2.0 बिग रिफॉर्म की पॉलिसी को लेकर वित्त मंत्री ओपी ने मोदी सरकार का जताया आभार...मोदी सरकार क... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ...