40 वा चक्रधर समारोह

चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल…हुनर की कोई सीमा नहीं: दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुति से भावुक हुए दर्शक…राहुल ठाकुर ने समारोह में अपनी गायकी की छाप छोड़ी

रायगढ़, 4 सितम्बर 2025/ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर जब प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से सजी अपनी प्रस्तुति दी, तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। सुरों की इस जादुई धुन ने दर्शकों को भावुक कर दिया और यह साबित कर दिया कि हुनर की कोई सीमा नहीं होती।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट दिव्य धुन के तहत दिव्यांग बच्चों का एक विशेष बैंड बनाया गया है, जिन्हें कला केंद्र रायपुर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट ने उन बच्चों को नई पहचान दी है, जिनके लिए कभी मंच तक पहुँचना एक सपना था। हारमोनियम, तबला और सुर-साधना से अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रसिद्ध गायक राहुल ठाकुर ने भी अपने स्वरों से वातावरण को और अधिक मधुर व भावपूर्ण बना दिया। राहुल ठाकुर प्रोजेक्ट दिव्य धुन के संचालक हैं। जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में वे कला केंद्र का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। कोरबा में जन्मे राहुल का बचपन संगीत की धुनों में ही बीता। राहुल ने छोटे मंचों से शुरुआत की और आज 200 से अधिक बड़े आयोजनों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...नवमी संध्या तबले की मधुर स्वरलहरियों से हुआ गुंजायमान...महाराष्ट्र के सुप्रसिद्... जीएसटी 2.0 बिग रिफॉर्म की पॉलिसी को लेकर वित्त मंत्री ओपी ने मोदी सरकार का जताया आभार...मोदी सरकार क... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ...