40 वा चक्रधर समारोह

चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,…रायगढ़ घराने की कलाकार ने भाव, लय और ताल से सजाया मंच

रायगढ़, 4 सितम्बर 2025/ चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर 14 वर्षीय राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना सुश्री युग रत्नम ने शिव स्तुति की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। नृत्य की हर मुद्रा और भाव में भक्ति का गहन स्वरूप दिखाई दिया, जिसने वातावरण को शिवमय बना दिया। रायगढ़ घराने से संबंध रखने वाली युग रत्नम बचपन से ही कथक की साधना कर रही हैं। उन्हें प्रशिक्षण श्रीमती प्रीति वैष्णव एवं श्री रुद्र नारायण वैष्णव से प्राप्त हुआ है। वर्तमान में वे माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय, सारंगढ़ की छात्रा हैं। युग यत्नम अब तक रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत हो चुकी हैं। विद्यालय और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने अपनी विशेष पहचान बनाई है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...नवमी संध्या तबले की मधुर स्वरलहरियों से हुआ गुंजायमान...महाराष्ट्र के सुप्रसिद्... जीएसटी 2.0 बिग रिफॉर्म की पॉलिसी को लेकर वित्त मंत्री ओपी ने मोदी सरकार का जताया आभार...मोदी सरकार क... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ...