Uncategorized

रायगढ़ जिले के 50 वें कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने किया पदभार ग्रहण

रायगढ़ जिले के 50 वें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने किया पदभार ग्रहण

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2023/ रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 50 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हैं और इसके पूर्व संचालक, पंचायत के पद पर पदस्थ थे। वे कलेक्टर बेमेतरा, बलोदा बाजार व महासमुंद के पद पर भी रहे हैं।

Latest news
दलदल सड़क बना जंजाल... बीमार पत्नी को गोद में लेकर चल पड़ा पति अस्पताल मालवाहक में यात्री परिवहन पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 वाहन चालक का काटा गया ₹5000-₹5000 रूपय... रक्षाबंधन सह भगवान संकर्षण का जन्मोत्सव मनाया गया चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को दबोचा,भेजा रिमांड पर रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान, देर रात अभियान चलाकर "ड्रिंक एंड ड्राइव" करने वाले 31 वाहन चालकों को प... लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं की सुरक... त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान...प्र... ग्राम कांटाझरिया के आश्रित पारा मोहल्ला सिंघनपुर में सर्वेक्षण के लिए अपर कलेक्टर सर्वेक्षण अधिकारी ... 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित आजादी दिलाने वाले सेनानियों का पुण्य स्मरण कराएगी तिरंगा यात्रा...जिला भाजपा में तिरंगा यात्रा को ले...