रायगढ़

स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण दो लोगों को नोटिस…. शहर के तीन अलग-अलग निर्माण के लिए नोटिस जारी कर कार्य रुकवाया गया


रायगढ़ । अनुमति के विपरीत निर्माण करने वाले दो लोगों को निगम प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर किया गया है। इसी तरह एक अन्य निर्माण में अनुमति संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसमें मिट्ठूमुंडा तालाब के बगल में निवासी मोहम्मद गुलजार द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर निगम की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पालिका निगम क्षेत्र अंतर्गत मिट्ठू मुंडा तालाब के बगल में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण पाया गया। इसपर मोहम्मद गुलजार को नोटिस जारी कर स्वीकृत से अतिरिक्त निर्माण को तत्काल स्वयं से हटा लेने और अनुमति के आधार पर निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 307 के अंतर्गत अवैध निर्माण मानते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह बोईरदादर शालिनी स्कूल के पास निवासी रमेश मिश्रा द्वारा भी शालिनी स्कूल के पास स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है, जिसपर नोटिस जारी कर स्वीकृत नक्शे के अनुसार निर्माण करने अतिरिक्त निर्माण को हटाने के निर्देश के साथ नगर पालिका निगम 1956 की धारा 307 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसी तरह रमेश मिश्रा द्वारा शिव कानन के सामने निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें श्री रमेश मिश्रा को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य को रोकने भवन अनुज्ञा एवं भूमि स्वामी संबंधित समस्त दस्तावेज सात दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 307 के अंतर्गत अवैध निर्माण मानते हुए विधि सम्मत कार्रवाई करने एवं अवैध निर्माण हटाने में होने वाले व्यय को संबंधित से वसूलने की चेतावनी दी गई है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ... चक्रधर समारोह 2025...पंचतत्व से वशीभूत देवी स्तुति और शिव पंचाक्षरी से गुंजायमान हुआ समारोह...दुर्ग ... चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन...10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूज...