कार्यवाही

मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…कारखाने के रोलिंग मिल को निर्माण प्रक्रिया संचालित करने हेतु उपयोग में लिये जाने के लिये किया गया प्रतिबंधित

जांच में मिली कमियों के आधार पर की गई कार्यवाही

रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड, ग्राम व पो.-जामगांव, रायगढ़ में बीते दिनों हुए दुर्घटना में एक व्यक्ति के मृत्यु के संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट की जांच की गई। जिसमें मजदूरों की सुरक्षा को लेकर इंतेजाम में खामियां पाए जाने पर श्रमिकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कारखानें के रोलिंग मिल (टीएमटी मिल) को निर्माण प्रक्रिया संचालित करने हेतु उपयोग में लिये जाने के लिये प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री मनीष श्रीवास्तव उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा ने बताया कि औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा एवं उप मुख्य कारखाना निरीक्षक, छ.ग. शासन रायगढ़ द्वारा कारखाने के अधिभोगी-श्री प्रदीप कुमार डे एवं कारखाना प्रबंधक-श्री बी.के. सिंह को कारखाने के रोलिंग मिल (टीएमटी मिल) को निर्माण प्रक्रिया संचालित करने हेतु उपयोग में लिये जाने के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तब जक जारी रहेगा जब तक कि रिपीटर से मिस रोल होने वाले मटेरियल के मूव्हमेंट पर नियंत्रण के लिये एक समूचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर ली जाती है। रोलिंग मिल की चलायमान स्थिति में स्टैण्ड के समीप श्रमिकों के नियोजन को प्रतिबंधित नहीं कर दिया जाता है। रोलिंग मिल में विभिन्न कार्यो के लिये एक स्टैण्डर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर निर्धारित नहीं कर लिया जाता है तथा इसका प्रशिक्षण रोलिंग मिल में कार्यरत सभी श्रमिकों को प्रदान किया जाना सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता है एवं की गयी कार्यवाही की जानकारी दस्तावेजी प्रमाण के साथ कारखाना निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर दी जाती है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...नवमी संध्या तबले की मधुर स्वरलहरियों से हुआ गुंजायमान...महाराष्ट्र के सुप्रसिद्... जीएसटी 2.0 बिग रिफॉर्म की पॉलिसी को लेकर वित्त मंत्री ओपी ने मोदी सरकार का जताया आभार...मोदी सरकार क... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ...