जनपद पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह

घरघोड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने लिया शपथ,जनपद पंचायत सीईओ विनय चौधरी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया विधायक लालजीत राठिया के आतिथ्य में समारोह हुआ संपन्न

रायगढ़ /घरघोड़ा।  आज घरघोड़ा जनपद पंचायत परिसर में सादगीपूर्ण वातावरण में त्रिस्तरीय चुनाव में जीते हुए नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के सामने दीपक जलाकर किया। ततपश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया विशिष्ट अतिथि धरमजयगढ़ विधायक लालाजीत सिंह राठिया , भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान का जनपद सीईओ विनय चौधरी ने पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया। साथ ही जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने नव निर्वाचित सदस्यों का भी पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी घरघोड़ा विनय चौधरी ने सर्व प्रथम नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष सहनू पैंकरा को गोपनीयता कि शपथ दिलाई बाद उपध्यक्ष संजय अग्रवाल और अन्य नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता कि शपथ दिलाई।

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने सबसे पहले नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को जीत की बधाई दी आगे कहा कि शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक दिन बताया है नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को केंद्र और प्रदेश की जन कल्याणकारी योजना को घर घर तक पहुंचाने की बात कही है साथ ही धरमजयगढ़ विधायक से लोकसभा क्षेत्र बड़ा होने के कारण सहयोग करने को कहा। जिससे हम दोनों मिलकर क्षेत्र के विकास के सतत प्रयास करेंगे और विकास को नई ऊंचाई दे सके ।
कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जनपद पंचायत क्षेत्र के नव निर्वाचित जनपद सदस्य घरघोड़ा नगर पंचायत के पार्षद गण जनपद अधिकारी कर्मचारी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...नवमी संध्या तबले की मधुर स्वरलहरियों से हुआ गुंजायमान...महाराष्ट्र के सुप्रसिद्... जीएसटी 2.0 बिग रिफॉर्म की पॉलिसी को लेकर वित्त मंत्री ओपी ने मोदी सरकार का जताया आभार...मोदी सरकार क... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ...