छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र

विधानसभा का पंचम सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक ,बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जायेंगे अधिकारी-कर्मचारी …डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा नोडल अधिकारी नियुक्त

रायगढ़, 13 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा का पंचम सत्र सोमवार 24 फरवरी 2025 से प्रारंभ होकर 21 मार्च 2025 तक आहूत है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने उक्त अवधि में प्राप्त होने वाले तारांकित, अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार, जानकारी निर्धारित समयावधि में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विभागों में पदस्थ/कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया है कि उक्त विधानसभा सत्र के दौरान वे सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के बिना न ही अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय त्यागेंगे। बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर प्रस्थान करने पर संबंधित कर्मचारी/ अधिकारी सहित उनके कार्यालय प्रमुख जिम्मेदार रहेंगे।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने विधानसभा सत्र के दौरान संबंधित पत्राचार एवं जानकारी निर्धारित समयावधि में तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराने हेतु डिप्टी कलेेक्टर श्री महेश शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा का मोबा.नं. 77468-59383, 81098-24393 एवं फैक्स नंबर 07762-222291 है।

Latest news
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति ... जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र - कांग्रेस....शंकराचार्य का अपमान... कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण...विद्यार्थियों से स... सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन... गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र...खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और क... माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...छात... महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत...अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई...डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से... टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित