महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार

छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़, 13 फरवरी । चक्रधरनगर पुलिस ने छेड़खानी के गंभीर मामले में आरोपी गौतम कुलदीप (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला 6 फरवरी 2025 का है, चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने उसके परचित गौतम कुलदीप पर अमर्यादित हरकतें करने और जबरदस्ती करने का आरोप लगाई थी। महिला का कहना है कि गौतम उसकी मंशा के खिलाफ जबरदस्ती घर आया, कपड़े खींचने की कोशिश की, और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे दांत से काट लिया। घटना की रिपोर्ट 12 फरवरी को महिला ने एक लिखित आवेदन देकर दर्ज कराया गया जिसके बाद चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप.क्र. 71/2025 धारा 74, 76, 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान लिया और तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता से तत्काल आरोपी गौतम कुलदीप को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest news
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा - ललित यादव...जिला भाजपा कार्यालय मे... निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह...चेंबर ... प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.... “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार... जुआ रे... करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती... मेसर्स नव दुर्गा फ्यूल्स सहित चार कारखानों के विर... जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वि... कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आय... जवाफूल की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं शिला पैकरा...3 एकड़ में की खेती, 30 क्विंटल उत्पादन से मि...