दुर्गोत्सव

 महापल्ली में पूर्वांचल का 43 वें ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव कलश यात्रा के साथ प्रारंभ …सबसे खास इस बार सजेगी रावण दरबार …मां पूर्णमासी कला परिषद बरगढ़ के कलाकार करेंगे रामलीला मंचन 

रायगढ़ । ग्राम महापल्ली में रायगढ़ पूर्वी अंचल के सुप्रसिद्ध एतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव 43 वें वर्ष का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष का आयोजन खास रहेगी । 10 अक्टूबर से रात्रि 8 बजे से रामलीला मंचन के साथ रावण दरबार भी लगाई जा रही है। ओडिसा के बरगढ़ में होने वाले धनु जातरा के तर्ज पर जिसमे कंस दरबार लगता है ठीक उसी तर्ज पर महापल्ली में बरगढ़ के ही मां पूर्णमासी कला परिषद के कलाकारों द्वारा रावण दरबार लगाया जाएगा। रावण राज्याभिषेक ,राम जन्म से सीता स्वयंवर ,अयोध्या काण्ड ,राम वनवास ,राम भरत मिलन ,सीता हरण ,राम हनुमान मिलन ,लंका दहन , मेघनाद बद्ध ,कुंभकर्ण बद्ध एवम राम रावण युद्ध के साथ ही रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रावण दरबार में रावण का नगर भ्रमण जैसे भव्य कार्यक्रम प्रस्तुति से लोगो में भीड़ उमड़ने वाली है। यह कार्यक्रम 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी । वही 13 अक्टूबर को रावण दहन स्थानीय हेम सुंदर गुप्त मिनी स्टेडियम में संध्या 8 बजे आयोजित की गई है।13 अक्टूबर को ही रात्रि ओपन डांस प्रतियोगिता और दंड नृत्य आयोजित किए गए हैं। रावण दहन के पश्चात महा भंडारा आयोजित किया गया है।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...