जागरूकता अभियान

महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता: रायगढ़ महिला सेल का खरसिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल मुरा में जागरूकता कार्यक्रम

28 सितंबर, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन पर महिला सेल, रायगढ़ की टीम द्वारा खरसिया तहसील के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, मुरा में महिला और बच्चों की सुरक्षा पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अपराधों से सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। सहायक उप निरीक्षक मंजु मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों और नवीनतम कानूनों के तहत प्राप्त विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें इस दिशा में जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने छात्राओं को छेड़खानी या किसी अन्य प्रकार की असुविधा का सामना करने पर इसे छिपाने के बजाय तुरंत अपने पालकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। मंजु मिश्रा ने छात्राओं को सेल्फ-डिफेंस की महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें। इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और ऑनलाइन ठगी के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग कैसे करें, अनजान लोगों से बातचीत से बचें, और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साइबर अपराधों से बचाव के लिए उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर खतरों से बचाव और *अभिव्यक्ति ऐप*, डॉयल 112 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी, ताकि वे पुलिस से तत्काल मदद प्राप्त कर सकें। इस जागरूकता कार्यक्रम में 76 छात्र-छात्राएं, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ, महिला आरक्षक शीला टोप्पो (महिला सेल), सुक्रिता कर्ष (थाना कोतरारोड़), गौरी सिदार (थाना भूपदेवपुर) उपस्थित थीं।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...नवमी संध्या तबले की मधुर स्वरलहरियों से हुआ गुंजायमान...महाराष्ट्र के सुप्रसिद्... जीएसटी 2.0 बिग रिफॉर्म की पॉलिसी को लेकर वित्त मंत्री ओपी ने मोदी सरकार का जताया आभार...मोदी सरकार क... चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ...