Uncategorized

अपडेट खबर – 04 घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ किया गया रेफर, सभी की हालत खतरे से बाहर

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

04 घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ किया गया रेफर, सभी की हालत खतरे से बाहर

रायगढ़। धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे बस में सवार जवानों को चोट आई है। बस में कुल 32 जवान सवार थे। जिसमें से 17 जवानों को चोटें आई हैं। 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है। जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। वहीं 04 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के लिए रेफर किया गया है। सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे। वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे बस में बैठे 17 जवान चोटिल हुए हैं। जिनमें से 04 जवानों को अलग अलग 04 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। वहीं शेष 13 जवान जिन्हें मामूली खरोंच एवम चोट आई है, उनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सुनिए

Latest news
"ऑपरेशन मुस्कान" में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, जुलाई माह में 25 गुम नाबालिगों को किया गया दस्तयाब भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई धरमजयगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी की... थाना जूटमिल, खरसिया और भूपदेवपुर में कोटवारों की बैठक एवं प्रेरणास्पद नागरिकों का सम्मान, पुलिस-पब्ल... संस्कार के सुबोध का स्विटजरलैंड हेतु चयन...ईकोप्रेन्योरशिप पर कैम्प में होंगे शामिल धरमजयगढ़ में कांग्रेस का सेक्टर और मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर बैठक संपन्न...प्रथम बैठक में छ... खरसिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 5 चोरी की वारदातों का खुलासा, एक नाबालिक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार गुजराती पारा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के लिए बैठक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने विभागीय अधिकारी करें नियमित मॉनिट... जिला स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता में पुसौर विकासखण्ड रहा अव्वल...सातों विकासखण्ड से प्... आंगनबाड़ी केद्रों में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान का हो रहा है आयोजन