अवैध शराब पर कार्यवाही

अवैध शराब पर कार्रवाई : टीआई चक्रधरनगर ने महिला समिति के साथ ग्राम महापल्ली के कई घरों में की अवैध शराब की जांच…10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

20 नवबंर, रायगढ़ । जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान को धार देते हुए, चक्रधरनगर पुलिस ने एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में ग्राम महापल्ली में अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की। ग्राम महापल्ली मैदानपारा में पुलिस ने दबिश देकर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और आरोपी सुरेश उरांव को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला समिति के सदस्यों के साथ मिलकर महापल्ली गांव में कई घरों की तलाशी ली। इस दौरान ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी तलाशी के दौरान सुरेश उरांव के घर से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹3,000) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री की बात स्वीकार की। आरोपी सुरेश उरांव (43 वर्ष), निवासी ग्राम महापल्ली मैदानपारा, के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन कुमार पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक शामिल थे। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देते हुए महिला समितियों के साथ मिलकर अभियान चलाने की बात कही है।

Latest news
रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर अब तक की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ समेत 4.90 करोड़ से अधिक की संपत्ति ... जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र - कांग्रेस....शंकराचार्य का अपमान... कलेक्टर ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण...विद्यार्थियों से स... सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते नालवा स्टील एंड प्रा. लि. ने किया भूमि पूजन... गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए वरदान साबित होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र...खनन प्रभावित क्षेत्र तमनार और क... माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...छात... महिला क्रिकेट सत्र की शुरूआत...अंडर 15 व 19 का ट्रायल 28 को धान खरीदी में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई...डाटा एंट्री ऑपरेटर निलंबित, फड़ प्रभारी कार्य से... टीईटी परीक्षा 1 फरवरी को, 3 सदस्यीय उड़नदस्ता दल गठित ग्राम पंचायत सचिव गिरधर साहू निलंबित