धान खरीदी

लोइंग धान खरीदी केंद्र में कल होगा पूजा पाठ, बनोरा में उप मंडी नहीं खुलने से किसान हताश

रायगढ़ । सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र लोइंग में 14 नवंबर यानी आज से धान खरीदी के लिए विधिवत पूजा पाठ किया जाएगा । कुल 14 गांव के 1273 किसान धान बेच सकेंगे । समिति के चपरासी सनत सिदार ने बताया कि फड़ की साफ सफाई की जा रही है,समतलीकरण कर गोबर लिपाई की जाएगी तथा इस बार इलेक्ट्रानिक कांटा से धान तौलाई की जाएगी । पांच इलेक्ट्रानिक कांटा उपलब्ध है। गुरुवार को विधिवत पूजा पाठ कर शुभारंभ करेंगे । इस अंचल के किसानों के छोटे किस्म के धान कटाई चल रही है,इस लिए किसान 25 नवंबर के बाद ही धान बेचने ला सकते हैं। ग्राम बनोरा में उप मंडी खोलने को लेकर बताया गया है कि अभी कोई आदेश नहीं आया है इस लिए बनोरा , साल्हेओना ,वेलेरिया ,डुमरपाली ,शकरबोगा के किसान पूर्व की भांति लोईंग में ही अपना धान बेच सकेंगे। इन गांवों के किसानों को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा ,बनोरा में खरीदी होगी तो सुविधा होगी । लोइंग धान खरीदी केंद्र आए बनोरा के किसान चंद्रशेखर यादव और चिंतामणि निषाद ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि हमारे गांव बनोरा में खरीदी होगी लेकिन यहां आने पर उन्हें पता चला कि बनोरा में उप मंडी खोलने के कोई विभागीय आदेश नहीं आया है। लोइंग उनके लिए दूर पड़ता है तथा भाड़ा आदि ज्यादा लगता है वही लोइंग बड़े मंडी होने के कारण धान विक्रय करने में काफी तकलीफ उठानी पड़ती है। आपको बता दें कि विधायक ओपी चौधरी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी बनोरा में उप मंडी खोलने की वायदा किया था तथा उसी के अनुरूप प्रक्रिया भी चल रही थी लेकिन आज पर्यंत कोई आदेश नहीं आने के कारण तीन पंचायतों के किसानों को हताशा हाथ लगी है।
उप पंजीयक सहकारिता विभाग चंद्रशेखर जायसवाल ने बताया कि इस बार नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने के कोई आदेश नहीं है।

Latest news
“ऑपरेशन तलाश” के तहत ओड़िशा का गांजा सप्लायर गिरफ्तार... तमनार पुलिस ने उड़ीसा के एक बड़े गांजा सप्ल... आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित भाजपा किसान मोर्चा के गठन का उद्देश्य किसानों की हितों की रक्षा - ललित यादव...जिला भाजपा कार्यालय मे... निगम आडिटोरियम का नामकरण प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय सराहनीय:- गोपी सिंह...चेंबर ... प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय.... “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी जुआ रेड, चार जुआरी गिरफ्तार... जुआ रे... करंट से दो हाथियों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार… एक फरार कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती... मेसर्स नव दुर्गा फ्यूल्स सहित चार कारखानों के विर... जिले के अंतिम छोर मुकड़ेगा तक पहुंचा प्रशासन, जनसमस्या निवारण शिविर में सैकड़ों ग्रामीण हुए लाभान्वि... कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आय...