धान खरीदी

रायगढ़:खरीदी केंद्रों से धान उठाव के लिए दो दिनों में मिलर्स ने कटवाया 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक का डीओ, 4207 मीट्रिक टन धान भी उठाया…उपार्जन केंद्रों से अब तक 10 हजार 375 मे. टन धान का हुआ उठाव

किसानों को 252 करोड़ का हुआ भुगतान

रायगढ़, 18 दिसंबर 2024/रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत धान खरीदी के पश्चात अब धान उठाव में तेजी आने लगी है। जिला प्रशासन द्वारा मिलर्स से शीघ्रता से धान का उठाव करवाया जा रहा है। बीते दो दिनों में ही मिलरों द्वारा करीब 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक का डीओ धान उठाव के लिए कटवाया गया है। वहीं इन दो दिनों में 4207 मीट्रिक टन धान का उठाव भी मिलर्स द्वारा खरीदी केंद्रों कर लिया गया है।
डीएमओ श्रीमती शैलो नेताम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक मिलर्स द्वारा 28 हजार 472 मे. टन का डीओ कटवाया गया है जिसमें से 6179 मे. टन धान का उठाव कर लिया गया है। वहीं 10 हजार 681 मे. टन का टीओ जारी किया गया है। जिसमें से 4195 मे. टन का उठाव समितियों से कर लिया गया है। इस प्रकार कुल 10375 मे.टन धान का उठाव समितियों से हो चुका है।रायगढ़ जिले में 85 हजार 122 किसान धान विक्रय हेतु पंजीकृत हैं। 105 धान उपार्जन केंद्रों में अब तक 1 लाख 24 हजार 522 मे.टन धान की खरीदी उपार्जन केंद्रों में की जा चुकी है।
जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से चालू है। धान खरीदी हेतु किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा समितियों में समुचित व्यवस्था के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने, बारदाने की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तौल जैसे इंतेज़ाम किए गए हैं। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के पश्चात किसानों को तत्काल भुगतान भी जारी किया जा रहा है।
किसानों को 252 करोड़ का भुगतान
धान खरीदी के पश्चात किसानों को उसका भुगतान भी तत्काल किया जा रहा है। अब तक हुई खरीदी के एवज में किसानों को 252 करोड़ 43 लाख का भुगतान किया जा चुका है। जो कि अब तक हुई कुल खरीदी का 89 प्रतिशत है। शेष भुगतान के लिए जानकारी सॉफ्टवेयर में अपडेट कर बैंक को भेज दी गई है। जो जल्द जारी हो जाएगी।

Latest news
तबले की थाप पर झूम उठा रायगढ़, सुप्रसिद्ध तबला वादक दीपक दास महंत ने बिखेरा अद्भुत संगीतमय जादू चक्रधर समारोह 2025...भारतनाट्यम की अद्भुत छटा बिखेरकर चेन्नई कलाक्षेत्र फाउंडेशन ने बांधा समां...तिल... चक्रधर समारोह 2025 : सातवें दिन दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ, ‘दिव्य धरोहर’ पुस्तक का विमोचन जागरूकता : एसपी कार्यालय से रवाना हुआ “साइबर जागरूकता रथ”, नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जाएगा ... अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा में चर्म रोगों के ईलाज हेतु आयोजित निःशुल्क शिविर में मिला 94 मरीजों को ल... साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार.... चक्रधर समारोह 2025...सचिन कुम्हरे की कथक प्रस्तुति महाराज चक्रधर सिंह को समर्पित केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले 3 सितंबर को चक्रधर समारोह में शामिल होने पहुंचेंगे रायगढ़ महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में...महिला मोर्चा ने कहा राहुल गांधी ने किया महिलाओं का अप... चक्रधर समारोह 2025 : रायगढ़ में अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ...रा...