पुलिस ने किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

रायगढ़ में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे बदमाशों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 212 संदेहियों को थानों में लाकर की गई पूछताछ और प्रतिबंधक कार्रवाई

18 जुलाई 2025, रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में रायगढ़ जिले में मंगलवार तड़के एक साथ सभी थानों की पुलिस ने पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में जिले भर के थानाक्षेत्रों से पूर्व के आरोपियों और संदिग्धों को थाना प्रभारियों ने थाने लाकर पूछताछ की गई, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पहले से दर्ज है। कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हाल ही में श्री श्याम मंदिर चोरी जैसी वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच करना रहा। थाना प्रभारियों द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों की हालिया गतिविधियों की पुष्टि की गई और उनके फिंगर प्रिंट लेकर मिलान की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी और वे सकुनत से फरार हैं, उनके संबंध में भी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। पुलिस ने सभी संदिग्धों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे कहीं भी जाने से पूर्व थाना प्रभारी को सूचित करें और किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहें। यदि उनके संबंध में कोई सूचना या संदेहजनक गतिविधि सामने आती है, तो तत्काल थाना को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के तहत जिले के अलग-अलग थानों में शाम तक कुल 212 संदेहियों पर बीएनएसएस की धारा 128 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इस सघन कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मची हुई है और पुलिस की यह रणनीति अपराधों पर अंकुश की दिशा में नियमित कार्यवाही है ।

Latest news
ब्राम्हण सेवा समिति की अध्यक्ष बनी मीना शर्मा...सर्व सम्मति से हुआ चयन, संगीता को भी जिम्मेदारी विवाहित महिला की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म एवं एक्सटॉर्शन के आरोपी क... नए शिक्षा सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने जुटे प्रधान पाठक, प्रवेश उत्सव और एफएलएन पर बनी रणनीति... "आदित्य परिवार की बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, नेपाल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व" मेडिकल कॉलेज के पीछे स्टंटबाजी पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई... सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बा... नैनो उर्वरकों से मिली बेहतर पैदावार, उर्मिला यादव की सफलता से प्रेरित हो रहे किसान...पिछले वर्ष मिले... ग्राम पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित लैलूंगा का जवाफूल बन रहा किसानों की समृद्धि का जरिया...बढ़ती मांग के बीच बीज और चावल लेने पहुंच रहे ... रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफ... चौहान समाज ब्लॉक पुसौर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम भव्यता के साथ संप...