महिला थाना की मिली स्वीकृति

वित्त विभाग की स्वीकृति से रायगढ़ में महिला थाना का मार्ग प्रशस्त

रायगढ़। जिले में महिला सुरक्षा एवं संरक्षण को अधिक सशक्त,प्रभावी बनाने के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर वित्त विभाग ने महिला थाना खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। महिला अपराधों को रोकने के साथ साथ महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महिला थाना खोले जाने का निर्णय महत्वपूर्ण कदम है।
वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी की पहल पर महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए महिला थाने को स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही, महिला थाने के लिए 60 नए पदों के सृजन की भी मंजूरी मिल गई है।
नए महिला थाना को स्वीकृति संवेदनशील पहल है। इस पहल से महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार हो सकेगा । महिलाओं से जुड़े मामलों के समाधान हेतु पुलिस विशेष सेवाएं प्रदान करेगी।
यह पहल रायगढ़ जिले में महिला सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी रक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...