दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन

विजयपुर एवं तुर्कूमुड़ा तालाब में होगी प्रतिमा विसर्जन… निगम प्रशासन द्वारा जारी किया गया निर्देश…


रायगढ़। निगम प्रशासन द्वारा विजयपुर तालाब एवं सहदेव पाली तुर्कूमुड़ा तालाब को प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से उक्त दोनों तालाब में ही प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई है।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए विस्तृत रूप से गाइड लाइन जारी किया गया है। गाइडलाइन के अनुसार निगम प्रशासन द्वारा विजयपुर तालाब एवं तुर्कूमुड़ा तालाब को प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित किया गया है। उक्त दोनों ही प्रतिमा विसर्जन स्थलों में प्रतिमा विसर्जन के लिए पर्याप्त साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं क्रेन आदि वाहनों की व्यवस्था रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों से उक्त दोनों तालाब में ही प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की गई है। निर्धारित तालाब के अलावा अन्य तालाब या नदी में मूर्ति विसर्जन करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...