सारथी सम्मान

“सारथी सम्मान” : ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को रायगढ़ पुलिस ने किया सम्मानित

रायगढ़, 24 जनवरी 2025 । रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 1 से 31 जनवरी तक विभिन्न जागरूकता और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रायगढ़ यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले 84 वाहन चालकों को “सारथी सम्मान” देकर प्रोत्साहित किया। इस सम्मान का उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देना और अन्य लोगों को प्रेरित करना है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने आज शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों—छातामुड़ा चौक, जोरापाली चौक, जिंदल बैरियर, इंदिरा विहार और केवड़ाबाडी बस स्टैंड पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पाए गए वाहन चालकों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया और उन्हें "सारथी सम्मान" कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व, नियमों के पालन की आवश्यकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उन वाहन चालकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने न केवल नियमों का पालन किया, बल्कि सड़क पर दूसरों की सहायता भी की। रायगढ़ यातायात पुलिस आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और पालन को प्रोत्साहित किया जा सके। रायगढ़ पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Latest news
चक्रधर समारोह 2025...राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया नौवें दिन का शुभार... चक्रधर समारोह 2025: प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों ने सुरों से जीत लिया दिल...हुनर की कोई सी... अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन...दस दिवसीय होगा आयोजन 22 ... नवनिर्मित सड़को के उखड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष सलीम द्वारा मिथ्या बयान बयानबाजी :- मुक्तिनाथ बबुआ.... कांग्रेस का आंदोलन: खाद की कमी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन...उमेश के नेतृत्व में क्षेत्र के किसा... चक्रधर समारोह 2025 : शिव स्तुति पर कथक नृत्य कर युग रत्नम ने किया मंत्रोच्चार सा वातावरण,...रायगढ़ घ... शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी...'आ... चक्रधर समारोह 2025...समापन दिवस 5 सितम्बर को पद्मश्री कैलाश खेर की होगी गायन प्रस्तुति...पद्मश्री डॉ... चक्रधर समारोह 2025...पंचतत्व से वशीभूत देवी स्तुति और शिव पंचाक्षरी से गुंजायमान हुआ समारोह...दुर्ग ... चक्रधरनगर चौक में 38 वें दुर्गोत्सव का होगा भव्य आयोजन...10 मोहल्ले के लोगों का सार्वजनिक दुर्गा पूज...