स्वीकृत

केलो नदी पुल मरम्मत के लिए वित्त विभाग ने दी 3 करोड़ 11 लाख की मंजूरी

रायगढ़।  वित्त विभाग ने रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर रामपुर मार्ग स्थित केलो नदी पर बने पुल के स्लैब पुनर्निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इस बहुप्रतीक्षित मांग हेतु रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर इस पुल के मरम्मत कार्य हेतु 3 करोड़ 11 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है।लोक निर्माण विभाग ने इस पुल के स्लैब के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव बनाया गया था, जिसे वित्त विभाग द्वारा तत्काल स्वीकृत कर दिया गया है। इस मरम्मत कार्य के जरिए पुलिया के जीर्णोद्धार से स्थानीय निवासियों के साथ साथ यहां से निरंतर गुजरने वालों के लिए राहत भरा कदम साबित होगा। इस जीर्णोद्धार से यातायात की सुगमता बढ़ने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। रायगढ़ बायपास गोवर्धनपुर मार्ग पर पुल के मरम्मत कार्य की वित्तीय स्वीकृति से स्थानीय व्यापारियों में भी उत्साह है। मार्ग पर यातायात सुचारू होने से व्यापार को भी लाभ मिलेगा। वित्त विभाग से स्वीकृत राशि से पुल के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा।

Latest news
कोतरारोड सोनिया नगर में चोरी में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता...पुलिस ने लाखों की चोरी का किया पर... प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय...कमिश्नर क्षत्रिय ने ली टी एल सह कार्यो... शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, महिला थाना ने आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा फर्जी बीमा पॉलिसी बनाकर 5 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार मंत्रिपरिषद का बड़ा निर्णय नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को अब अन्य विभागों में भी... भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी, किसान और मजदूर हो रहे परेशान : कांग्रेस ...राष्ट्रीय अध्य... इंदिरा विहार जंगल में महुआ शराब की बड़ी खेप पकड़ी, निगरानी बदमाश गिरफ्तार बिजली विभाग के ग्रिड से जुडऩे से अब सौर ऊर्जा से बनी बिजली नहीं होती व्यर्थ, बल्कि दे रही आर्थिक लाभ हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव...तिलक ,चंदन... राजस्व अभिलेख त्रुटि सुधार शिविरों का स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक लोगों को मिले लाभ: कलेक्टर मयंक चतुर्...